लोहरदगा. गुरुकुल भारती प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. 14 दिसंबर तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं के लिए कई स्पर्द्धाअों का आयोजन किया जायेगा. इसमें ट्राफी रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, जलेबी रेस सहित अन्य स्पर्द्धाअों का आयोजन किया जायेगा.
प्रतियोगिता में 50 मीटर रेस में अंकित असुर प्रथम, आशीष भगत द्वितीय, अराध्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा एलकेजी के 100 मीटर रेस में मनीष भगत प्रथम, सलोनी उरांव द्वितीय एवं आस्था उरांव तृतीय स्थान पर रहे. यूकेजी के 100 मीटर रेस में हिमांशु कुजूर प्रथम, कुंदन सोनी द्वितीय एवं वर्षा भगत तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा प्रथम के 100 मीटर रेस में सोहन उरांव, कृष उरांव एवं अमृता कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम के 200 मीटर रेस में राहुल, आकाश, अमन उरांव एवं अभिषेक उरांव प्रथम स्थान पर रहे. बालका वर्ग में नूतन, खुशी एवं श्रेया अंचला प्रथम स्थान पर रही.
कक्षा प्रथम के 100 मीटर रेस में सोहन उरांव, कृष उरांव एवं अमृता कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे. मैथ रेस में एलकेजी की भव्या भारती तथा बालक वर्ग में आनंद कुजूर प्रथम स्थान पर रहे. मैथ रेस में कक्षा तृतीय के बालक एवं बालिका वर्ग में मृणाल यादव एवं नैंसी कुमारी प्रथम, प्रज्ञा प्रत्युश एवं समृद्धि कुमारी द्वितीय एवं प्रियांशु प्रिय एवं हर्षिता विंदल तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर प्राचार्य मनीष कुमारी, मनोज कुमार, अनिता, स्वाति बंसल, नंदिनी कुमारी, संगीता गुप्ता, नीतू प्रसाद मौजूद थे.
