लोहरदगा. वाणिज्य कर विभाग में कैशलेस ट्रांजक्शन को लेकर बैठक की गयी. बैठक में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के व्यवसायियों के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोग भी मौजूद थे. मौके पर वाणिज्य कर उपायुक्त ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने -अपने प्रतिष्ठानों में कैशलेस ट्रांजेक्शन की व्यवस्था निश्चित रूप करें. उन्होंने कहा कि अब वक्त बदल रहा है. बदलते वक्त में कैशलेस ट्रांजेक्शन बहुत जरूरी है. मौके पर व्यवसायियों ने वाणिज्य कर उपायुक्त से अपनी समस्याओं का समाधान भी किया. इस मौके पर जिले के व्यवसायी, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोग मौजूद थे.
