तन्मय ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में 58वां स्थान हासिल किया

सफलता तन्मय को गेट की परीक्षा में भी पूरे भारत में 52 वां रैंक मिला था लोहरदगा : चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार के पुत्र तन्मय जायसवाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में पूरे देश में 58 वां स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिला का मान बढ़ाया है. लोहरदगा के […]

सफलता तन्मय को गेट की परीक्षा में भी पूरे भारत में 52 वां रैंक मिला था
लोहरदगा : चिकित्सक डॉ शैलेश कुमार के पुत्र तन्मय जायसवाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में पूरे देश में 58 वां स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिला का मान बढ़ाया है. लोहरदगा के एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद तन्मय वीट्स पिलानी से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूरी की. तन्मय को गेट की परीक्षा में भी पूरे भारत में 52 वां रैंक मिला था.
बचपन से ही मेधावी तन्मय वर्तमान में एनटीपीसी विशाखापट्टनम में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं.भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयन होने एवं पूरे देश में 58 वां रैंक लाने वाले तन्मय जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता प्रतिमा जायसवाल, पिता डॉ शैलेश कुमार, बहन दिव्या जायसवाल एवं गुरुजनों को दिया. उसने बताया कि कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी के कारण हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है. तन्मय की इस सफलता से न सिर्फ उसके परिजन बल्कि जिलेवासी भी हर्षित हैं.
तन्मय की इस सफलता पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक सुखदेव भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद, सिविल सर्जन पैट्रिक टेटे, डॉ शंभुनाथ चौधरी, डॉ कैप्टन भीवी प्रसाद, डॉ संजय, डॉ रीता चौधरी, डॉ सुनील मिंज, डॉ किरण मरांडी, डॉ नयन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पवन गौतम, मलय दत्ता, डीएवी स्कूल के प्राचार्य कृष्ण अवतार, नगर परिषद के अध्यक्ष पावन एक्का, जिला परिषद के उपाध्यक्ष जफर खान, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर, मनोज जायसवाल, अनिल देव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील भगत, अरविंद अग्रवाल, बंटू जायसवाल, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >