लोहरदगा़ : अनुमंडल डाक निरीक्षक राजीव रंजन ने प्रधान डाकघर लोहरदगा का निरीक्षण किया. उन्होंने 500 एवं 1000 रुपये के नोटों की बदली की जानकारी ली. डाक कर्मियों ने उन्हें बताया कि 500 एवं 1000 रुपये के नोट विभिन्न डाकघरों में बदली की जा रही है.
मौके पर श्री रंजन ने बताया कि मुख्य डाकघर, बाजार डाकघर और बैंक अंतर्गत आने वाले डाकघरों से निकासी एवं नोटों की बदली की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रति सप्ताह 24 हजार रुपये तक की निकासी डाकघरों से उपभोक्ता कर सकते हैं. मौके पर राधेश्याम प्रजापति सहित अन्य डाककर्मी मौजूद थे.
