लोहरदगा : राज्य स्तरीय 24वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में साइंस फॉर सोसाइटी की बैठक सचिव राहुल कुमार के आवास पर हुई. बैठक में 25 से 27 नवंबर तक शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एक कोर कमेटी बनायी गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी को कोर कमेटी का समन्वयक बनाया गया है. डॉ गणेश प्रसाद कोर कमेटी के अध्यक्ष होंगे.
उपाध्यक्ष बीके बालाजिनप्पा, प्रो शशि गुप्ता, संजय बर्मन, शमीमा खातून, कुमार विमलेश, प्रो स्नेह कुमार, दीपक मुखर्जी, दुर्गा भगत, किनेश्वर महतो, श्याम सुंदर प्रसाद को बनाया गया है. सचिव राहुल कुमार एवं संयोजक अरुण राम को बनाया गया. स्वागत समिति में डॉ गणेश प्रसाद, बीके बालाजिनप्पा, संजय बर्मन व राहुल कुमार रहेंगे. सांस्कृतिक गतिविधि आलोक कुमार, देशराज गोयल व विक्रम चौहान देखेंगे.
मंच सज्जा, भवन व्यवस्था प्रवीण कुमार, नवनीत गौड़, उपेन्द्र नाथ ठाकुर व गौतम लेनिन देखेंगे. भोजन व्यवस्था की धर्मेंद्र प्रसाद सोनी, अनूप कुमार दास, सचिन आनंद व जगतपाल केसरी को जिम्मेवारी सौंपी गयी. निमंत्रण प्रभारी जगतपाल केसरी,ओम प्रकाश कास्यकार व विवेक कुमार बनाये गये. पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से संबंधित काम आलोक कुमार, संजय कुमार सिंह व सुदामा साहू देखेंगे. इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गयी.
