परेशान हैं बैंक के ग्राहक : कांग्रेस

उपायुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा जिला के बैंक के ग्राहकों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों की समस्याओं को […]

उपायुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा जिला के बैंक के ग्राहकों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों की समस्याओं को दूर करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जिले में ज्यादातर एटीएम बंद हैं. बैंकों में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण बैंक जल्द बंद कर दिये जा रहे हैं.
इससे लोग परेशान हैं. यहां के किसान राशि के अभाव में बीज की बोआइ नहीं कर पा रहे हैं. सरकार के निर्देश के बावजूद पेट्रोल पंप एवं दवा दुकानों में 500 एवं 1000 रुपये के नोट नहीं लिये जा रहे हैं. मौके पर साबिर खान, आलोक साहू, मोहन दुबे, कुणाल अभिषेक, हाजी सिकंदर अंसारी, संजय सिंह, कमल केसरी, सोनू कुरैशी, परवेज आलम, संदीप गुप्ता, फुलदेव उरांव, अमृता उरांव, जगमनी तिग्गा व बिरमत भगत सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >