नेशनल मेडिकल कौंसिल के खिलाफ डॉक्टरों का सत्याग्रह शुरू

लोहरदगा : इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आयोजित देशव्यापी सत्याग्रह में जिले के डाॅक्टर भी शामिल हुए. डॉक्टर नेशनल मेडिकल कौंसिल को बंदकरने की मांग पर अड़े हैं. डॉक्टरोंका कहना है कि नेशनल मेडिकल कौंसिल को सरकार नोमिनेट करना चाहती है.आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि आइएमए में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस है. […]

लोहरदगा : इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आयोजित देशव्यापी सत्याग्रह में जिले के डाॅक्टर भी शामिल हुए. डॉक्टर नेशनल मेडिकल कौंसिल को बंदकरने की मांग पर अड़े हैं. डॉक्टरोंका कहना है कि नेशनल मेडिकल कौंसिल को सरकार नोमिनेट करना चाहती है.आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि आइएमए में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस है.
नेशनल मेडिकल कौंसिल के गठन से आइएमए के बराबरी में सभी आ जायेंगे. इसमें डॉक्टरों की श्रेणी में अंतर नहीं रहेगा. यह उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले डॉक्टरों के साथ अन्याय है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ शैलेश कुमार, डॉ शंभु नाथ चौधरी, डॉ सुनील मिंज सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >