बैंकों एवं एटीएम में कम होने लगी भीड़, लोगों को मिल रहीं है राहत

अधिकतर बैंकों के एटीएम सुचारू रूप से काम करने लगे हैं लोहरदगा : 500 एवं 1000 रुपये के नोट को बंद करने के बाद रुपये की निकासी के लिए बैंकों में लगनेवाली भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी है. शहरी क्षेत्र के अधिकतर बैंकों के एटीएम सुचारू रूप से काम करने लगे हैं. लोग अपनी जरूरत […]

अधिकतर बैंकों के एटीएम सुचारू रूप से काम करने लगे हैं
लोहरदगा : 500 एवं 1000 रुपये के नोट को बंद करने के बाद रुपये की निकासी के लिए बैंकों में लगनेवाली भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी है. शहरी क्षेत्र के अधिकतर बैंकों के एटीएम सुचारू रूप से काम करने लगे हैं.
लोग अपनी जरूरत के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित राशि की निकासी कर रहे हैं. हालांकि बैंकों में पुराने नोटबदलने को लेकर अभी भी प्रतिदिन कई लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन पहले की तुलना में इनकी संख्या कम है. बाजार में दो हजार रुपये के नोट आ जाने कारण भी उपभोक्ताओं की भीड़ में कमी आयी है. छोटे नोट के बाजार में आ जाने के बाद बाजारों में भी रौनक आने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >