लोहरदगा : छठ पूजा कला समिति, रघुनंदन लेन के तत्वावधान में भगवती जागरण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी बलराम कुमार साहू थे. कार्यक्रम के पूर्व, प्रभाकर पाठक ने मां भगवती की पूजा करायी. जागरण का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी बलराम कुमार ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि बलराम कुमार ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर जागरण का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का माैका मिलता है.
जागरण में लोहरदगा के कलाकार मास्टर धनेश सहित बंगाल, बिहार व झारखंड के कलाकारों ने रात भर श्रोताओं का मनोरंजन किया. रांची की रीमा वर्मा ने कूहके कोयलिया भवानी पर महिलाओं को झुमाया. बंगाल की नेहा गुप्ता ने बंगाली, भोजपुरी व नागपुरी भक्ति गीतों से लोगों का काफी मनोरंजन किया. बिहार की स्वाति कुमारी ने शिरडी वाले साईं बाबा, छठ के गीत व भोजपुरी धार्मिक गीतों के साथ महिलाओं का मनोरंजन किया.
जमशेदपुर के बलजीत सिंह ने बनायेंगे मंदिर कसम तुम्हारी राम, भांगडा, नागपुरी व भोजपुरी गीत गाकर युवाओं का मनोरंजन किया. जागरण को सफल बनाने में समिति के संरक्षक सूरज अग्रवाल, ब्रजबिहारी प्रसाद, अध्यक्ष अनुपम चौरसिया, चंदन कांस्यकार, शक्ति प्रजापति, सजल कुमार, चंदन प्रजापति, तुसार कुमार, प्रशांत कुमार, नीरज कुमार, निश्चय कुमार, रवि कुमार, भाष्कर कुमार, ज्ञान चौरसिया, डब्लू राय ने मुख्य भूमिका निभायी.
