उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

कुड़ू : लोक आस्था का महापर्व छठ कुड़ू प्रखंड में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. छठ को लेकर कुड़ू प्रखंड में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, अनि अनिल कुमार तिवारी व ज्ञानरंजन सुरक्षा को लेकर सजग दिखे. टिको छठ घाट में बजरंग […]

कुड़ू : लोक आस्था का महापर्व छठ कुड़ू प्रखंड में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. छठ को लेकर कुड़ू प्रखंड में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, अनि अनिल कुमार तिवारी व ज्ञानरंजन सुरक्षा को लेकर सजग दिखे. टिको छठ घाट में बजरंग दल ने विशेष व्यवस्था की थी. कुड़ू शहरी क्षेत्र के व्रती रविवार दोपहर बाद टिको छठ घाट पहुंचे. रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.

सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. टिको छठ घाट पर सामूहिक अर्घ्य का आयोजन पुरोहित आनंद पाठक ने किया था. सलगी, चांपी, सुकुमार, ओपा, जीमा, लावागाई, उडूमुडू, जिंगी, माराडीह, पंडरा, ककरगढ़, सुनदरू सहित छठ घाट में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया. सामाजिक संगठनों ने छठ सामग्री का वितरण किया. टिको छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग दल के संजय चौधरी, बिनोद कुमार राम, नवीन कुमार टिंकू, राजेश प्रसाद, शशि कुमार, प्रभात राज, अनुराग साहू, प्रमोद मांझी, विनय, सरयू बैठा, अजय ने मुख्य भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >