किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के पाखर पंचायत अंतर्गत डहरबाटी में मोहन नगेसिया को जिंदा जला कर मारने की खबर बुधवार को अखबारों में प्रकाशित होने के बाद किस्को इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह व थाना प्रभारी आरएन सिंह बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया.
इसके बाद दफन किये गये शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. ज्ञात हो कि शनिवार को मोहन के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था. इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. मृतक की पत्नी अकली नगेसिया का कहना है कि छह अक्तूबर को दुर्घटना में पुत्र की मौत के बाद मोहन चिंतित रहने लगा था.
शराब भी अधिक सेवन करने लगा था. कहा: पुत्र व पति की मौत के बाद घर ही उजड़ गया. घर में कोई कमाने वाले नहीं रहा. अकली देवी ने अपने पति की मौत की जांच की मांग की है.
