कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के गुरुकुल अकादमी में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. अकादमी के निदेशक विवेक आनंद ने बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
इसमे सभी कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सानिया सलीम व वर्षा, द्वितीय आकांक्षा व विद्या कुमारी बुशरा, तृतीय नमिता सिमरन व मेघा की जोड़ी रही. मौके पर अनुराधा आनंद, सामुवेल चौधरी, जेनेट कुजूर, सरिता देवी, शशिकांत, निलेश कुमार, साहिल खान, रोही आसमा, दीपशिखा व निधि कुमारी समेत कई शामिल थे
