कैरो-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के खरता गांव में सरना युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वच्छता जागरूकता खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मैच खंडा एवं चाल्हो के बीच खेला गया, जिसमें खंडा टीम एक गोल से विजयी रही.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ सजंय सांडिल्य, प्रखंड प्रमुख मुन्नी उरांव के अलावा मंटू तिवारी, सचिव कृष्णामनी गोप, कोषाध्यक्ष बहादुर उरांव, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, मोहन साहू, किशोर भगत, उमेश महतो, सूरज उरांव, परतो उरांव, राजू उरांव, जगन्नाथ उरांव, दिनेश टाना भगत, तुलसी मुंडा व राजेश उरांव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
