विकास की रूप रेखा तैयार करें ग्रामीण

भंडरा,लोहरदगा : आपका गांव आपकी पंचायत विकास के 15 साल बाद कैसा होगा, इसकी योजना हम सभी को बनानी है. ग्रामीणों द्वारा बनायी गयी योजना में गांव 15 साल बाद शहर से भी अधिक संपन्न एवं सुविधाअों से परिपूर्ण हो, ऐसी योजना तैयार करनी होगी. इसमें गांव की पारंपरिक स्रोत का उपयोग होना चाहिए. सरकार […]

भंडरा,लोहरदगा : आपका गांव आपकी पंचायत विकास के 15 साल बाद कैसा होगा, इसकी योजना हम सभी को बनानी है. ग्रामीणों द्वारा बनायी गयी योजना में गांव 15 साल बाद शहर से भी अधिक संपन्न एवं सुविधाअों से परिपूर्ण हो, ऐसी योजना तैयार करनी होगी. इसमें गांव की पारंपरिक स्रोत का उपयोग होना चाहिए. सरकार किसी भी योजना को गांव में थोपना नहीं चाहती है.
सरकार चाहती है कि गांव के लोग विकास की रूप रेखा खुद तैयार करें. उक्त बातें झारखंड सरकार ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने अकाशी पंचायत सचिवालय में आयोजित ग्राम सभा में कही. पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रधान सचिव का स्वागत किया गया. ग्राम सभा में डीसी आैर जिला परिषद अध्यक्ष सुनयना कुमारी ने भी अपने विचार रखे.
डीसी ने कहा कि योजना चयन में अपने भविष्य के साथ-साथ अपने बच्चों के भविष्य का भी ध्यान रखना चाहिए. जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों से अंधविश्वास से दूर रहने की बात कही. मुखिया घासु उरांव ने कहा कि योजना चयन से ही ग्रामीणों का विकास होगा. इस अवसर पर डीडीसी दानियाल कंडुलना, बीडीओ गौतम कुमार भगत, बीपीओ मतिउला परवेज, पंचायत सेवक अभिषेक हिमांशु, उप मुखिया निरंजन उरांव, बार्ड सदस्य रेशमा खातून, विनोद उरांव, परमेश्वर लोहरा, सुशील उरांव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >