बैठक में बूथ की संख्या बढ़ाने का निर्णय

कैरो-लोहरदगा़ : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं गैर राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई. बैठक में उन मतदाता केंद्रों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया, जहां एक हजार से अधिक मतदाता हैं. बैठक में उत्तका, नरौली, सढ़ाबे व गितिलगढ़ में बूथ […]

कैरो-लोहरदगा़ : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं गैर राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई. बैठक में उन मतदाता केंद्रों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया, जहां एक हजार से अधिक मतदाता हैं. बैठक में उत्तका, नरौली, सढ़ाबे व गितिलगढ़ में बूथ बढ़ाने की बात कही गयी.
सभी बीएलओ को बीपीआरओ सुनील चंद्र कुंवर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गयी. बीएलओ को निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची में जो भी गड़बड़ी है, उसकी सुधार करें. बैठक में खलील अंसारी, कैलाश महतो, परमेश्वर भगत, अली रजा अंसारी व मनोज उरांव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >