विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी

विमर्श. प्रखंड सहकारिता भवन में बीस सूत्री समिति की बैठक लोहरदगा : प्रखंड सहकारिता भवन में लाल अनूप की अध्यक्षता में बीस सूत्री समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पंचायतों द्वारा 13वें वित्त की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर अगली बैठक में रिपोर्ट […]

विमर्श. प्रखंड सहकारिता भवन में बीस सूत्री समिति की बैठक
लोहरदगा : प्रखंड सहकारिता भवन में लाल अनूप की अध्यक्षता में बीस सूत्री समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पंचायतों द्वारा 13वें वित्त की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर अगली बैठक में रिपोर्ट के साथ आने का निर्देश दिया गया.
स्वच्छता अभियान प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ करने को कहा गया. इसी तरह शौचालय निर्माण का प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर जमा करने व मच्छरों से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया. शाखा प्रबंधकों को शून्य बैलेंस में बच्चों एवं मजदूरों का खाता खोलने और किसानों को केसीसी ऋण देने को कहा गया. लघु सिंचाई विभाग को चेकडैम एवं माइक्रोलिफ्ट की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गयी.
बैठक में नीरज गुप्ता, प्रखंड प्रमुख पहनू उरांव, बीडीओ गौतम कुमार भगत, सीओ अनुराग तिवारी, पथ निर्माण विभाग के साकेत कुमार,बीइइओ कामेश्वर सिंह, बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >