गुड़गांव में चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस भंडरा पहुंची

भंडरा : हरियाणा के गुड़गांव सेक्टर 56 निवासी वकील गगन सिंह के घर से 20 लाख के जेवरात एवं कीमती कपड़ों की चोरी के मामले में तहकीकात करने के लिए हरियाणा पुलिस भंडरा पहुंची. भंडरा पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस आरोपी मीना कुमारी एवं आकिब अंसारी के घर की तलाशी ली. पुलिस को दोनों […]

भंडरा : हरियाणा के गुड़गांव सेक्टर 56 निवासी वकील गगन सिंह के घर से 20 लाख के जेवरात एवं कीमती कपड़ों की चोरी के मामले में तहकीकात करने के लिए हरियाणा पुलिस भंडरा पहुंची. भंडरा पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस आरोपी मीना कुमारी एवं आकिब अंसारी के घर की तलाशी ली.

पुलिस को दोनों के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. इस संबंध में गुड़गांव थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि धनामुंजी गांव निवासी मीना कुमारी गगन सिंह के घर में एक साल से दाई का काम करती थी. मीना श्री सिंह के घर में ही रहती थी. नौ जून को वह धनामुंजी अपने घर आयी. उसी समय मीना अलमीरा में रखे जेवर चुरा कर ले गयी. इस संबंध में गुड़गांव थाना में नौ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गुड़गांव के थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि मीना कुमारी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है. वह भंडरा निवासी आकिब अंसारी एवं अपनी मां किस्सा देवी को जेवर दी है.

इसी आधार पर दोनों के घर तलाशी ली गयी, परंतु वहां भी कुछ नहीं मिला. मीना अपने घर से वापस काम करने के लिए गुड़गांव गगन सिंह के घर गयी, वहां पुलिस ने मीना को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में आकिब अंसारी ने बताया कि मीना उसकी गर्ल फ्रेंड है. मीना और उसकी फोन पर बराबर बात होती है. पुलिस फोन कॉल डिटेल के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है. इधर, आकिब अंसारी को हरियाणा पुलिस अपने साथ हरियाणा ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >