प्रतिदिन कोई न कोई हो रहा है शिकार
लोहरदगा : जिले में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है. वैसे तो यहां जंगली एवं पहाड़ी इलाका होने के कारण सांपों की कई प्रजातियां हैं, लेकिन अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी हैं.
जुलाई माह में सांप काटने के 29 रोगी सदर अस्पताल में आये. इसके अलावा प्रखंडों एवं निजी क्लिनिकों में सर्पदंश के कई लोगों ने इलाज कराया. लोहरदगा जिला में सांप काटने की जो घटनाएं घटी, उसमें करैत एवं नाग के शिकार सबसे ज्यादा लोग हुए. यदि पिछले आंकड़ों पर गौर किया जाये तो वर्ष 2014 में 73 लोगों को सांप ने डंसा था. 2015 में 57, 2016 में जुलाई माह तक 59 लोग सर्पदंश का शिकार हुए.
