लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के सोबरन टोली निवासी 54 वर्षीय रवि साहू एवं उनके 29 वर्षीय पुत्र कुणाल प्रसाद को दो युवकों ने मार कर घायल कर दिया. घटना सुबह करीब नौ बजे की है.
बताया जाता है कि दो युवक मोटरसाइकिल (जेएच01एयू-8249) आये और अचानक रवि साहू एवं उनके पुत्र पर रड से हमला कर दिया. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग निकले. इधर, मारपीट में घायल रवि साहू एवं उनके पुत्र को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि दोनों युवक जिस मोटरसाइकिल से आये थे, उस मोटरसाइकिल की पहचान हो गयी है. मोटरसाइकिल चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम बधाइया पोस्ट टांगर निवासी पुनित लाल (पिता स्व पंचू लाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है. उसका मोबाइल नंबर 9162154011 है.
