शवयात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों केलोग हुए शामिल
लोहरदगा : स्व गंधर्व भगत की धर्मपत्नी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत की माता 88 वर्षीया बुदिया देवी का निधन रविवार की रात हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार थीं. उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर फैल गयी. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार ठुठी अंबा स्थित श्मशान घाट में किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र दुर्गा भगत ने दी. उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
शव यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, पूर्व डीआइजी शीतल उरांव, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी कार्तिक एस, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, डीएसपी आशीष कुमार महली, बीडीओ गौतम कुमार भगत, सीओ अनुराग तिवारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा, राजेश ठाकुर, विनोद किस्पोट्टा, देबू चटर्जी, पूर्व डिप्टी मेयर लाल अजय शाहदेव, अशोक चौधरी, रामा खलखो, ज्योति सिंह मथारू, शैलेश सिंह, प्रो लोहरा उरांव, प्रो शशि गुप्ता, डॉ एसएन सहाय, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, प्रदीप तुल्स्यान, संजय पांडेय, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, राजमोहन राम, दीपू सिन्हा, नप अध्यक्ष पावन एक्का, सुबोध राय, प्रवीण कुमार सिंह, उदय शंकर ओझा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर, हिंडालको हेड बीके झा, पूर्णिमा सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, डॉ शीला, सुजीत लकड़ा, साबिर खान, मदन मोहन सिंह, हाजी सिकंदर, राजीव कुरैशी, शकील अख्तर, सिविल सर्जन पैट्रिक टेटे, आलोक साहू, मनोज प्रसाद, बलबीर देव, लाल अजय शाहदेव, जयवंती भगत, जगदीश साहू, शशिभूषण राय, सुखैर भगत, फुलदेव भगत सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इधर, साइंस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष डाॅ गणेश प्रसाद, बीके बालानिजप्पा, राहुल कुमार, अरुण राम, प्रवीण कुमार, उमेश कास्यकार, रितेश कुमार, संजय कुमार सिंह, देशराज गोयल, विक्रम चौहान, गौतम, विवेक कुमार व प्रीतम सहित अन्य शामिल हैं. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज ने भी विधायक सुखदेव भगत की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में डॉ टी साहू, रिपुसूदन साहू, मनोज साहू, भागवत साहू, जयनाथ साहू व कमलेश साहु के नाम शामिल हैं. आजसू पार्टी ने सुखदेव भगत की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
शोक व्यक्त करने वालों में सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी, कमल किशोर भगत, नीरू शांति भगत, देवशरण भगत, सूरज अग्रवाल, कवंलजीत सिंह, देवेंद्र साहू, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, जयचंद कुजूर, परमेश्वर भगत, विनोद उरांव, अनिता साहू, अंजू देवी, महेंद्र महतो, राजू गुप्ता,अमित भगत, संजय कुजूर, प्रदीप ठाकुर, अरविंद उरांव, मालती टोप्पो व दिलीप साहू सहित अन्य शामिल हैं. राष्ट्रीय जनता दल के नेताओ ने विधायक सुखदेव भगत की मां के निधन पर दु:ख प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, बलवीर देव, देवी यादव, असगर खान व अन्य के नाम शामिल हैं.
