मंथन. बैठक में असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा
लोहरदगा : जिला स्तरीय प्रधानाध्यापकों की बैठक राजकीय मध्य विद्यालय में डीएसइ रेणुका तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. इसमें असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर डीएसई श्रीमती तिग्गा ने कहा कि जिन विद्यालयों में अभी तक एसीआर का निर्माण प्रारंभ नहीं हो पाया है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि यदि राशि की निकासी कर ली गयी है, तो एफआइआर भी किया जायेगा. किसी भी परिस्थिति में असैनिक निर्माण कार्य में बहानेबाजी नहीं चलेगी. डीएसइ ने कहा कि बच्चों के लिए कमरा निर्माण होना जरूरी है, अन्यथा कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे.
बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सेन्हा, कुडू, किस्को, लोहरदगा, भंडरा, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के अलावा किशोर कुमार वर्मा, दिलीप सिंह, बाल कृष्ण सिंह, विधान प्रसाद अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, जलेश्वर भगत, रामविलास उरांव, सनाउल्लाह अंसारी, भरत उरांव, साधो उरांव, मंगल उरांव, मसूद आलम, राजकुमार महली, देवनंदन नायक, प्रीतम नगेसिया, रामकिशोर भगत, वचनलाल यादव, नेहरू महतो, हीरामनी कुजूर, निमर्ला लाल, मनोज कुमार, सुमंती उरांव, विनोद सिंह, राजेश भारती, राजेश कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, सोएब अख्तर, अली अहमद, मीरा कुमारी, लक्ष्मीणा तिर्की, राजश्री कुमारी, मो हासिम, एंजलीना लकड़ा , प्रवीण कुमार राय, महावीर प्रसाद विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, आशा कच्छप, विजय कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, मो असलम, उदय कुमार, लखपति साहू, नवीन शाहदेव, मुरारी गोस्वामी, नवल प्रसाद, जकीउल्लाह, मनमत केरकेट्टा, योगेंद्र नारायण यादव, मीना कुमारी, शाहिना परवीन, राजेश्वर भगत, सूरज मोहन साहू, संजय नाथ देवघरिया, आइवी लकड़ा, विजय कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, बांके बिहारी बेंदुआ के अलावा एसएमएस, वीइसी अध्यक्ष एवं अन्य लोग मौजूद थे.
