लोहरदगा आरपीएफ के जवान को पुरस्कृत किया

लोहरदगा : आरपीएफ थाना का वार्षिक निरीक्षण रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त डी चटर्जी व आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार रांची ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. सभी पंजियां दुरुस्त पायी गयी. आरपीएफ थाना एवं बैरक को देख कर अधिकारी खुश हुए और यहां पदस्थापित इंचार्ज विजय कुमार यादव के […]

लोहरदगा : आरपीएफ थाना का वार्षिक निरीक्षण रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त डी चटर्जी व आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार रांची ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. सभी पंजियां दुरुस्त पायी गयी. आरपीएफ थाना एवं बैरक को देख कर अधिकारी खुश हुए और यहां पदस्थापित इंचार्ज विजय कुमार यादव के कार्यों की सराहना की.
डी चटर्जी ने कहा कि सेवा का एक माध्यम यह भी है कि हम रेल यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का निदान करें. निरीक्षण के पश्चात पदाधिकारियों ने रेल थाना परिसर में पौधे लगाये. इस मौके पर रेल अधिकारियों ने आरपीएफ लोहरदगा पोस्ट में पदस्थापित सबइंस्पेक्टर विजय कुमार यादव सहित अन्य जवानों को पुरस्कृत किया. मौके पर आरपीएफ के भुतेश झा, संतोष दुबे, संतोष सिंह, सुरेंद्र कुमार, अजय मेनन, परशुराम प्रजापति, परमेश्वर पान, सुधाकरन सिंह, एसके झा, विनोद कुमार व मीना आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >