हत्या के आरोपी बाप-बेटे को उम्रकैद

लोहरदगा़ : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह की अदालत ने सेन्हा थाना कांड संख्या 82-2014 के अभियुक्तों सनी उरांव (पिता हरि उरांव) व हरि उरांव (पिता स्व सनिया उरांव) बदला टंगराटोली निवासी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. अदालत में 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही दो-दो […]

लोहरदगा़ : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह की अदालत ने सेन्हा थाना कांड संख्या 82-2014 के अभियुक्तों सनी उरांव (पिता हरि उरांव) व हरि उरांव (पिता स्व सनिया उरांव) बदला टंगराटोली निवासी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. अदालत में 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

साथ ही दो-दो लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का भी निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि बदला टंगराटोली निवासी सनी उरांव व हरि उरांव पर वर्ष 2014 में हत्या करने का आरोप है. इसी मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला सुनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >