लोहरदगा़ : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भंडरा की बैठक रेणु सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गयी. कहा गया कि सातवें वेतन आयोग में कई प्रकार की खामियां हैं. इस खामी को दूर करने के लिए संगठन को एकजुट होना होगा. बैठक में संघ की भंडरा प्रखंड कमेटी का गठन महेश कुमार सिंह एवं मो जफर आलम की देखरेख में किया गया.
अध्यक्ष रेणु सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय कुमार, बंधनी मिंज, सचिव शशि भूषण हेंब्रम, संयुक्त सचिव आशा टोप्पो, बबीता कुमारी, कोषाध्यक्ष मेजन सुजाता लकड़ा, कार्यालय सचिव रीता कुमारी मनोनीत हुए. कार्यकारिणी के सदस्यों में सीमा प्रजापति, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, मुन्ना मुंडा, अजीत कुमार भगत, शंकर भगत व वेंकट उरांव शामिल किये गये.
