नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 36 लोगों ने हुई जांच

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 36 लोगों ने हुई जांच

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा की ओर से चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और पैथोलॉजी संचालक आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी. कुल 36 लोगों ने जांच कराकर लाभ उठाया. मौके पर दीपक सर्राफ ने लोगों से स्वास्थ्य जांच में भाग लेने और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से इलाज कराने की अपील की. डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बदलते मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा शुरुआती ठंड में सिर, कान और गले को ठंड से बचाना चाहिए. भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन पर विमर्श लोहरदगा. एमजी रोड झखरा कुंबा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा की बैठक जिला उपाध्यक्ष कृष्णा भगत की अध्यक्षता में हुई. आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमेटी गठित की गयी. यह कार्यक्रम कचहरी मोड़ दरहा देशबली स्थल कुटमू में आयोजित होगा. बैठक में जिला समिति के पदाधिकारी बुधमनी उरांव, मनकी उरांव, मंगरा उरांव, सुधू भगत, राजमनी उरांव, बीणा उरांव, फूलदेव भगत, सूचिता उरांव, बसंती उरांव, युगल किशोर उरांव, सुमित्रा उरांव, जानकी उरांव, करमी उरांव, पंकज उरांव, सुधीर उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >