लोहरदगा प्रीमियर लीग में 15 मैच खेले जायेंगे, प्रतिदिन होंगे दो मैच

लोहरदगा प्रीमियर लीग में 15 मैच खेले जायेंगे, प्रतिदिन होंगे दो मैच

लोहरदगा. लोहरदगा प्रीमियर लीग का आयोजन नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम में तीन नवंबर से होने जा रहा है. इसमें कुल 15 मैच खेले जायेंगे. जिसमें 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल, एक फाइनल मैच होंगे. इनमें आठ टीमें होगी. सात प्रखंडों की टीम और एक नगर परिषद की टीम है. खिलाड़ियों की संख्या 150 है. प्रतिदिन दो मैच दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी. टीम में पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स, कुड़ू नाइट्स, कैरो काइनेटिक, लोहरदगा लायंस, सेन्हा स्टैलियन, भंडरा बुल्स और टाउन टाइटन हैं. हर टीम अपने प्रखंड की पहचान, रंग और गर्व को लेकर मैदान में उतरेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बताया कि हर मैच सिर्फ मुकाबला नहीं एक कहानी होगा. जहां पूरे जिले की धड़कन एक साथ बजेगी.यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है. लोहरदगा प्रीमियम लीग के लिए किस्को किंग्स तैयार : दयानंद उरांव

किस्को. लोहरदगा नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले लोहरदगा प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है. ट्रायल में चयनित खिलाड़ी किस्को मध्य विद्यालय मैदान में कोच और टीम प्रबंधक की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव ने कहा कि लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपने भविष्य को निखारने का सुनहरा अवसर है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि किस्को किंग्स टीम के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रोशन करेंगे. खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए अभ्यास सत्र की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. इसकी देखरेख सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, फैयाज अंसारी, मुमताज अली फैजी, बंटी अंसारी, मनोवर आलम, आकिब अंसारी और अकरम अंसारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >