बालू व पत्थर उत्खनन करनेवालों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बालू और पत्थर का अवैध उत्खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है. उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर एक टीम का गठन कर औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस पर एसडीओ ज्योति झा ने छापामारी कर छह गाड़ी को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने […]

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बालू और पत्थर का अवैध उत्खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है. उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर एक टीम का गठन कर औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस पर एसडीओ ज्योति झा ने छापामारी कर छह गाड़ी को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया.

एसडीओ ज्योति झा ने बताया कि सेन्हा थाना क्षेत्र में बालू और पत्थर का अवैध खनन करनेवाले माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ गया था. इस पर औचक सघन जांच कर इन सभी गाड़ी को पकड़ा गया है. एसडीओ ने कहा कि आगे भी अवैध खनन की जांच व कार्रवाई जारी रहेगा. अवैध उत्खनन करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी़ अवैध खनन में बार-बार गाड़ी पकड़ी जा रही है उस पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
टीम में बीडीओ सचिदानंद महतो, सीओ हरिश्चंद्र मुंडा, थाना प्रभारी अनिल उरांव, इंस्पेक्टर केश्वर साहू सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. पकड़े गये वाहनों में एकागुड़ी घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर, कोरांबे गोरा टोली से तीन पत्थर लदा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर में फिट दो सुपर कंप्रेशर मशीन को जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >