क्रिसमस की तैयारी जोरों पर, बाजारों में बढ़ी रौनक

ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखाजा रहा है लोहरदगा : जिला में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है. क्रिसमस को लेकर जहां शहर मे दुकानें सज गयी हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमस की सजावट के सामान से दुकानें सजी हुई नजर आ रही है .ईसाई धर्मावलंबियों के लिए […]

ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखाजा रहा है

लोहरदगा : जिला में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है. क्रिसमस को लेकर जहां शहर मे दुकानें सज गयी हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमस की सजावट के सामान से दुकानें सजी हुई नजर आ रही है .ईसाई धर्मावलंबियों के लिए सबसे बड़ा त्योहार, जिसे बड़ा दिन भी कहा जाता है उसकी तैयारी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में शुरू हो चुकी है. साफ सफाई का दौर जारी है .

शहर एवं गांव के गिरजाघरो को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जा रहा है. प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी जोरों से की जा रही है. ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दूसरे प्रदेश में रहनेवाले लोग बड़ा दिन के अवसर पर अपने घर वापस पहुंचने लगे हैं. पतराटोली मिशन एवं लूथरन मिशन में बड़ा दिन की तैयारी हो रही है .

वहीं 15 दिसंबर को ऑल चर्चित कमेटी के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में इसाई समाज के लोग शामिल होंगे. क्रिसमस को लेकर लोग खरीदारी में लगे हुए हैं. गिफ्ट हाउस के नीरज गुप्ता कक्कू का कहना है कि इस बार उनकी दुकान में क्रिसमस से संबंधित सामान काफी संख्या में उपलब्ध हैं.लोग खरीदारी के लिए आने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >