स्वीप कार्यक्रम का कैलेंडर जारी

लोहरदगा : विधानसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जानेवाले स्वीप कार्यक्रम का कैलेंडर जारी कर दिया गया. इसके अंतर्गत कई मेगा इवेंट होंगे. 19 अक्तूबर को काम छोड़ो, नाम जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 6 नवंबर से 10 नवंबर तक विधानसभा चुनाव कप का आयोजन किया जायेगा. 4 नवंबर को जिला […]

लोहरदगा : विधानसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जानेवाले स्वीप कार्यक्रम का कैलेंडर जारी कर दिया गया. इसके अंतर्गत कई मेगा इवेंट होंगे. 19 अक्तूबर को काम छोड़ो, नाम जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 6 नवंबर से 10 नवंबर तक विधानसभा चुनाव कप का आयोजन किया जायेगा.

4 नवंबर को जिला स्तर पर तीन जगहों के अलावा सभी प्रखंडों से मतदाता जागरुकता रथ को रवाना किया जायेगा. 11 नवंबर को एलेक्शन कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा. वहीं पूरे महीने स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, सभी सिनेमाघरों, बैंक शाखाओं, सरकारी विद्यालयों, गांवों आदि जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >