सांप के डंसने से युवक की मौत

लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू गांव निवासी दिगपाल महली के 35 वर्षीय पुत्र सुभाष महली को सांप ने डंस लिया इससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि परिजन सांप के डंसने के बाद उसका झाड़-फूंक करा रहे थे. उसके बाद भी विष कम नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए सदर […]

लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू गांव निवासी दिगपाल महली के 35 वर्षीय पुत्र सुभाष महली को सांप ने डंस लिया इससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि परिजन सांप के डंसने के बाद उसका झाड़-फूंक करा रहे थे.

उसके बाद भी विष कम नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. डॉक्टर ने बताया कि सुभाष के शरीर में विष पूरी तरह फैल गया था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >