बड़ागाई गांव में भौरों के आतंक से लोग परेशान

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड क्षेत्र के बड़ागाई गांव में इन दिनों भौरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं. गांव के पहाड़ टोली के समीप भौरे अबतक कई लोगों को डंक मार चुके हैं. ग्रामीण मंगरु उरांव ने तो भौरों के भय से कुआं में छलांग लगा दी थी. इसके अलावा गांव के प्रदीप ठाकुर की […]

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड क्षेत्र के बड़ागाई गांव में इन दिनों भौरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं. गांव के पहाड़ टोली के समीप भौरे अबतक कई लोगों को डंक मार चुके हैं.

ग्रामीण मंगरु उरांव ने तो भौरों के भय से कुआं में छलांग लगा दी थी. इसके अलावा गांव के प्रदीप ठाकुर की पत्नी, अजय ठाकुर की बेटी शिल्पा, बड़हन ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर सहित कई लोगों भौरे डंक मार चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अम्बाबारी से भौरे अनायास ही हमला कर देते हैं, जिसके कारण लोग घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >