रोजगार मेला में 121 आवेदकों का चयन किया गया

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर लोहरदगा में किया गया.

लोहरदगा. दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर लोहरदगा में किया गया. इसमें निजी क्षेत्र के कुल 14 नियोजक उपस्थित हुए. जिनके द्वारा कुल 156 आवेदक/आवेदिकाओं को शॉटलिस्टेड किया गया एवं 121 आवेदक/आवेदिकाओं को अंतिम रूप से चयनित किया गया. कुआं में डूबने से एक व्यक्ति के मौत लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के मनहों गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय बृजेश राम की मौत हो गई. बताया जाता है कि बृजेश राम अपने घर के बगल के कुएं में नशे की हालत में गिर गया. रात होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई. सुबह ग्रामीणों द्वारा शव कुआं में देखे जाने के बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >