झारखंड के लोहरदगा में ‘मदद' के लिए पहुंचे 11 लड़कों ने दो नाबालिग से किया गैंगरेप, गिरफ्तार

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्राटोली में बीते 16 अगस्त को दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करनेवाले सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी आशीष कुमार महली ने बताया कि घटना के दिन दो नाबालिग लड़कियां पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से […]

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में सदर थाना क्षेत्र के हिरही हर्राटोली में बीते 16 अगस्त को दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करनेवाले सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी आशीष कुमार महली ने बताया कि घटना के दिन दो नाबालिग लड़कियां पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकली थी.

हिरही रेलवे पुल के नीचे उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गयी. लड़कियों ने हिरही के अपने एक दोस्त को फोन कर मदद करने के लिए कहा. उसके दोस्त ने हिरही हर्राटोली व कैमो के कुछ युवकों को उनके सहयोग के लिए भेजा. गांव से कुल 11 लड़के पहुंचे. वहां पहुंचते ही उन लड़कों का इरादा बदल गया.

सभी युवकों ने दोनों लड़कियों को सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद युवकों ने लड़कियों से मोबाइल छिन लिये. पीड़िता के बयान पर महिला थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.

इनकी हुई गिरफ्तारी

हिरही हर्राटोली गांव निवासी :अमित बाड़ा (19 वर्ष), प्रवेश खाखा (19), सोहन बाड़ा (22), डबलू उरांव (25), छोटू उरांव (20), प्रदीप उरांव (19), रोशन बाड़ा (28), भोला खाखा (20),

कैमो पतराटोली गांव के आरोपी :अजय उरांव (19), नरेंद्र कुजूर(19) चंदा उरांव (18)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >