झारखंड : लोहरदगा की वैष्णवी का जी टीवी लिटिल चैंप के डांस इंडिया डांस में चयन

लोहरदगा : जी टीवी द्वारा आयोजित डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप के लिए विवेकानंद विद्या मंदिर रांची में ऑडिशन हुआ. ऑडिशन में झारखंड, बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों के काफी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ऑडिशन दो राउंड में लिया गया. इसमें लोहरदगा निवासी आनंद कुमार सोनी की बेटी वैष्णवी कुमारी सोनी का चयन […]

लोहरदगा : जी टीवी द्वारा आयोजित डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप के लिए विवेकानंद विद्या मंदिर रांची में ऑडिशन हुआ. ऑडिशन में झारखंड, बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों के काफी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ऑडिशन दो राउंड में लिया गया. इसमें लोहरदगा निवासी आनंद कुमार सोनी की बेटी वैष्णवी कुमारी सोनी का चयन किया गया.
वैष्णवी सोनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग, पेंटिंग, नृत्य व गीत-संगीत में विशेष रुचि को देखते हुए पिता आनंद सोनी ने उसकी प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पिता आनंद सोनी ने बताया कि वैष्णवी इस सप्ताह अगले ऑडिशन के लिए कोलकाता रवाना होगी.
कहा कि लोहरदगा व राज्यवासियों का आशीर्वाद वैष्णवी के साथ रहा, तो एक बार फिर उसे निश्चित लोहरदगा का नाम रोशन करने में सफलता मिलेगी. वैष्णवी सोनी की सफलता पर सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, डाॅ गणेश प्रसाद, आलोक साहू, प्रमोद राय, संजय कुमार सिंह, धीरज सिंह समेत अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >