यूनियन के नेता के खिलाफ आरोप लगाये

लेाहरदगा. झारखंड पठारी चंदवा बाक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन, लेाहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक होटल रेड रॉक में संपन्न हुई. बैठक में ट्रक ड्राइवर, खलासी, लोडर अनलोडर यूनियन के एक नेता के ऊपर कई संगीन आरोप लगाये गये और कहा गया कि आये दिन उनके द्वारा ट्रक […]

लेाहरदगा. झारखंड पठारी चंदवा बाक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन, लेाहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक होटल रेड रॉक में संपन्न हुई.

बैठक में ट्रक ड्राइवर, खलासी, लोडर अनलोडर यूनियन के एक नेता के ऊपर कई संगीन आरोप लगाये गये और कहा गया कि आये दिन उनके द्वारा ट्रक ऑनरों, ड्राईवर , लोडर, अनलेाडर के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जाती है. इनके द्वारा कागजी संगठन बनाकर भाड़े के लोगों के साथ बाक्साइट के धंधे को बाधित किया जा रहा है.

लोगों ने कहा कि उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए. मौके पर कंवलजीत सिंह, विजय जायसवाल,काजू कुरैशी, साबिर खान, सैयद आरिफ हुसैन,मुस्तफा अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, आदिल अहमद, गुडू मिस्त्री, मुंद्रिका यादव, सकील अंसारी, अनवर अंसारी, बासुदेव महतो, महबूब अंसारी, पिंटू कुरैशी, एहसान कुरैसी, शकील खान, सुनिल भगत, मो आलम, जवाहर अग्रवाल, ब्रज सिंह, इरशाद अहमद, अभय सिंह, रहमत अंसारी सहित अन्य ट्रक ऑनर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >