पांच दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त पंचायत भवन बना लोगों का आशियाना

कुड़ू ( लोहरदगा ) : प्रखंड में बारिश आफत बनकर बरसी. प्रखंड की 14 पंचायतों में पांच दर्जन से ज्यादा मकान ध्वस्त होने की सूचना मिल रही है . गुरुवार को सीओ रवीश राज सिंह के आदेश पर राजस्व कर्मचारी जगनाथ उरांव , संजय कुमार , रीना कुमारी ने पंचायतों में ध्वस्त मकानों का सर्वेक्षण […]

कुड़ू ( लोहरदगा ) : प्रखंड में बारिश आफत बनकर बरसी. प्रखंड की 14 पंचायतों में पांच दर्जन से ज्यादा मकान ध्वस्त होने की सूचना मिल रही है . गुरुवार को सीओ रवीश राज सिंह के आदेश पर राजस्व कर्मचारी जगनाथ उरांव , संजय कुमार , रीना कुमारी ने पंचायतों में ध्वस्त मकानों का सर्वेक्षण किया . कई मुखियाओं ने भी पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए जांच रिपोट सीओ को देने की बात कही. पिछले चार दिनों तक लगातार हुई बारिश से सलगी पंचायत में पांच , बड़की चांपी में चार , सुंदरू में पांच , कुड़ू पंचायत में आधा दर्जन, जिसमें मुखिया सुषमा देवी का अपना मकान है, ध्वस्त हो गया.
इसके अलावा उर्मिला देवी , राजू उरांव, कुंदों में चंद्रमोहन महतो, जीमा पंचायत में दुलार मुंडा , ब्रीच मुंडा , मुमताज अंसारी , सुशील एक्का , प्रदेन तिग्गा , सुशीला देवी , बुमकेश महतो , बिरसी मुडाइन , बिहंस देवी , गंदुर मुंडा , मुस्ताक अंसारी , कलाम अंसारी , जिललेन अंसारी , अबू जाफर , ककरगढ़ पंचायत में राजेश राम , चरण सिंह , प्रमोद बैठा , याकूब अंसारी , शमीम अंसारी , जहीर अंसारी , सुलतान अंसारी , शिबू उरांव , ललित पाहन , अनिल उरांव , उडुमुडू पंचायत में अमरूदीन अंसारी , साजिद अंसारी , टाटी पंचायत में सैफुला अंसारी , हजरत अंसारी , अमीदा खातून , कोलसिमरी पंचायत में पांच , पंडरा में सात घर ध्वस्त हुए.
गुरुवार को जीमा पंचायत के मुखिया अर्जुन टोप्पो , सुंदरू मुखिया सुशील उरांव , चीरी मुखिया केरसेन सिया इंदवार , ककरगढ़ मुखिया गीता तिर्की , बड़की चांपी मुखिया मुनिया देवी , पंडरा मुखिया गायत्री देवी समेत सभी मुखियाओं ने अपनी – अपनी पंचायत का निरीक्षण किया एवं ध्वस्त मकानों की सूची बनाकर कुड़ू सीओ को सौंपने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >