तीसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था

किस्को- लोहरदगा: किस्को एवं पेशरार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को ले शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला. शिव भक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर एवं शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धा एवं उमंग के साथ जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर भगवान शिव के समक्ष […]

किस्को- लोहरदगा: किस्को एवं पेशरार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को ले शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला. शिव भक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर एवं शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धा एवं उमंग के साथ जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर भगवान शिव के समक्ष अपनी मन्नतें मांगी. इधर भक्तजनों ने सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर अहले सुबह से ही मंदिरों में बोल बम के नारा लगाते हुए पहुंचे थे.

बोल बम के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. इस माह में बेलपत्र का भी काफी महत्व है. श्रावण माह में भी सोमवार दिन का विशेष महत्व माना गया है.

भगवान शिव के जटा में चंद्रमा विराजमान है एवं वार प्रवृत्ति के अनुसार सोमवार को चन्द्रमा का ही दिन माना गया है, इसलिए श्रावण मास में सोमवार को शिव भक्त भगवान शिव में बेलपत्र अर्पित करते हैं. ज्ञात हो की सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर किस्को एवं पेशरार प्रखंड क्षेत्र में शिव भक्तों का हुजूम सुबह से ही उमड़ पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >