असमानता दूर किये बगैर समृद्ध भारत की कल्पना नहीं

बामसेफ का सम्मेलन लोहरदगा : जिला बामसेफ का सम्मेलन शहरी क्षेत्र के सुभाष चौक के पास हुआ़ अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रश्मि खेस ने की. इस अवसर पर असमानता का खात्मा ही राष्ट्रवाद है विषय पर अनिल नायक ने विस्तृत जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा, न्याय का संविधान के तहत जो अधिकार दिया […]

बामसेफ का सम्मेलन
लोहरदगा : जिला बामसेफ का सम्मेलन शहरी क्षेत्र के सुभाष चौक के पास हुआ़ अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रश्मि खेस ने की. इस अवसर पर असमानता का खात्मा ही राष्ट्रवाद है विषय पर अनिल नायक ने विस्तृत जानकारी दी़
उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा, न्याय का संविधान के तहत जो अधिकार दिया गया है उसे समुचित अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए ही बामसेफ एक जागरूकता के माध्यम से बीआर अांबेडकर द्वारा दबे-कुचले और निम्न स्तर के जीवन जी रहे लोगों के उत्थान के लिए निर्माण किया गया है. उप-महालेखाकार सह राज्य सदस्य जयप्रकाश ने कहा कि आज आजादी के बाद भी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और पिछड़े लोगों का जीवन स्तर जिस प्रगति से बढ़ना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है़
इस पूरी व्यवस्था को सुधार करने के लिए बामसेफ एक जागरूकता अभियान के रूप में कार्य कर रही है जो सभी मनुष्य जाति को एक सामान देखती है और सभी मनुष्य का उत्थान करने और एक समानता लाने का प्रयास कर रही है. ये किसी के विरुद्ध नहीं है बल्कि जो दबे हुए हैं और जो राजनितिक, शैक्षिक, आर्थिक, धार्मिक असमानता के विभेद को मिटाना चाहता है पूरे विश्व को एक मनुष्य जाति के रूप में प्रतिष्ठित करने का प्रयास है. जब तक हम असमानता को दूर नहीं करेंगे तब तक हम समृद्ध भारत की कल्पना नहीं कर सकते.
मंच संचालन संगठन सचिव किशोर कुमार वर्मा एवं धन्यावाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अलोक ठाकुर एवं जिला सचिव रामजतन राम द्वारा किया गया. इस अवसर पर उप- महालेखाकार जयप्रकाश, मूलनिवासी राज्य अध्यक्ष अनिल नायक, सेक्शन पदाधिकारी श्रावण मंडल, राज्य कोषाध्यक्ष सतीश गौतम, जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह खेरवार, प्रोफेसर कुद्दुश कुरैशी, अलोक कुमार ठाकुर, मनीष केसरी, राजेश उरांव, राजेंद्र लकड़ा, लक्ष्मी टोप्पो, समीर, आशिफ कुरैशी, प्रवीण उरांव, पवन उरांव, मनोज कुमार वर्मा, मुकुल कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे.पियूष वर्मा, सलोमी लकड़ा, पुतुल वर्मा, शशि प्रसाद, नरेश राम, गंगा उरांव, किशोर कुमार वर्मा, मीणा देवी, नीलम वर्मा, गुड़िया देवी, निशांत वर्मा, रामजतन राम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >