कैरो-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के गितिलगढ़ को हनहट पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत काफी खराब है. इसका सीधा प्रभाव स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है.
छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है़ साथ ही हुदू, गितिलगढ़ के किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद-बीज जैसे आवश्यक समानों की खरीदारी करने के लिए जान को जोखिम में डाल कर हनहट, कैरो जाना पड़ता है़ लेकिन इस ओर न तो किसी जनप्रतिनिधि का और न कोई प्रशासनिक अधिकारी का कोई ध्यान है़ इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
