लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह एवं वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है. वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है. जिसका खामियाजा मनुष्य सहित सभी जीवों को झेलना पड़ रहा है. हमें वृक्ष लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए. पेड़ पौधे हमें बहुत कुछ देते हैं बदले में कुछ नहीं लेते. मौके पर डीएफओ विकास कुमार उज्जवल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. मौके पर न्यायालय कर्मी, वन विभाग के पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे.
सदर प्रखंड परिसर में पौधरोपण
लोहरदगा. सदर प्रखंड परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर सीओ अनुराग तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में दस पौधे अवश्य लगाना चाहिए. पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार है.
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों का संरक्षण का दायित्व हम सभी का है. पेड़ पौधे हमें बहुत कुछ देते हैं बदले में कुछ नहीं लेते हैं. उन्होंने आह्वान किया कि पेड़ लगाये और उसे संरक्षित करें. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार भगत, सीडीपीओ सीता पुष्पा, नरेंद्र दसौंधी सहित वन विभाग के कर्मी मौजूद थे.
