एक साल भी नहीं चली

भंडरा-लोहरदगा : 12 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना अकाशी पहला बरसात भी नहीं झेल सकी और फिल्टर प्लॉट का बाउंड्री वाल गिर गया. बाउंड्री वॉल गिरने से योजना की पाईप टूट गयी है. अकाशी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना से एक महीना से पानी आपूर्ति बंद है. पानी आपूर्ति बंद […]

भंडरा-लोहरदगा : 12 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना अकाशी पहला बरसात भी नहीं झेल सकी और फिल्टर प्लॉट का बाउंड्री वाल गिर गया. बाउंड्री वॉल गिरने से योजना की पाईप टूट गयी है. अकाशी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना से एक महीना से पानी आपूर्ति बंद है. पानी आपूर्ति बंद होने से आठ गांव की 15 हजार आबादी एक महीना से पानी की समस्या झेल रही है. ग्रामीणों की समस्या से ठेकेदार एवं पेयजल स्वच्छता विभाग दोनों बेफिक्र हैं. योजना का निर्माण शिल्पी कंस्ट्रक्शन गिरिडीह द्वारा कराया गया है.
योजना की लागत 12 करोड़ है. ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के निर्माण में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया है. कुम्हरिया गांव निवासी इम्तियाज अंसारी, इदरीश अंसारी, जमील अंसारी ने बताया कि गिरी हुई बाउंड्री वॉल में छड़ नहीं लगाया गया था. ग्रामीण निर्माण कार्य में लापरवाही एवं गुणवत्ता न होने की बात शुरू से ही करते रहे, लेकिन संवेदक पर ग्रामीणों की बात का कोई असर नहीं पड़ा, जिसके कारण एक साल के अंदर ही योजना क्षतिग्रस्त हो गया. योजना के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है.
अनियमितता बरती गयी है : मुखिया
इस संबंध में अकाशी पंचायत के मुखिया घासु उरांव ने कहा कि आठ पंचायत को पेयजल आपूर्ति की इस योजना में घोर अनियमितता ठेकेदार ने बरती है. इसकी जांच होनी चाहिए. अनियमितता करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए. 12 करोड़ रुपये की योजना पहली बरसात में ही बरबाद हो गयी.
बिजली मिलते ही पेयजलापूर्ति शुरू हो जायेगी
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता पंकज पिंगुआ ने ने बताया कि एक महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होना है. बिजली आपूर्ति शुरू होने से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जायेगी. कनीय अभियंता द्वारा पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होना बताया जा रहा है, दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्री वॉल गिरने से मेन पाईप टूट गया है जिसके कारण आपूर्ति बाधित है. यह मामला जांच का विषय बनता है.
इन स्थानों पर होती है जलापूर्ति
ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना अकाशी से अकाशी पंचायत के अकाशी, कुम्हरिया, खारूमाटू, कुम्हरिया, अंबाटोली, टंगरा टोली, भीठा पंचायत के नगड़ी, मकुंदा, भीठा, कचमची, नरौली पंचायत का ख्वास अंबवा एवं चरिमा गांव में पेयजल आपूर्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >