अध्यक्ष ने बिजली पोल का काम बंद कराया

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसे नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने इस पर आपत्ति जताते हुए रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि पोल लगाने का काम एक लंबे अर्से के बाद हो रहा है और बेतरतीब तरीका से यह काम किया जा रहा है. […]

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसे नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने इस पर आपत्ति जताते हुए रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि पोल लगाने का काम एक लंबे अर्से के बाद हो रहा है और बेतरतीब तरीका से यह काम किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. पोल लगाने वाली कंपनी सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. जनता की सुविधाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए. नगर परिषद अध्यक्ष श्री एक्का ने बताया कि नगर परिषद के बिना अनुमति के कार्य को शुरू किया गया है. पोल को उसी स्थान पर लगाया जा रहा है जहां आज़ादी के पहले से पोल लगा हुआ है.
जिले की जनसंख्या बढ़ रही है. ऐसे में आने वाले 30 साल को ध्यान में रखकर पोल को लगाना चाहिए. इस कार्य से विकास का कोई मतलब नहीं है. जो कंपनी कार्य करा रही है उस कंपनी को पहले कार्यपालक पदाधिकारी से बात करनी चाहिए. यहां विधायक और सांसद सिर्फ फीता काटने में व्यस्त हैं. उन्हें जिले के विकास से मतलब नहीं है. श्री एक्का ने कहा कि यह काम गरीबों की गाढ़ी कमाई से कराया जा रहा है और इसमें अनियमितता कतई बरदाश्त नहीं की जायेगा. सही तरीके से काम होगा तो उनका सहयोग भी कंपनी के अधिकारियों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >