व्यवसायी जीएसटी से जुड़ कर लाभ उठायें

व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए प्रभातफेरी निकाली लोहरदगा़ : जिला प्रशासन के तत्वावधान में सभी वर्ग के व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए प्रभातफेरी निकाली गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद तथा जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत ने किया. प्रभातफेरी में व्यवसायियों को जीएसटी से जुड़ने के […]

व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए प्रभातफेरी निकाली
लोहरदगा़ : जिला प्रशासन के तत्वावधान में सभी वर्ग के व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ने के लिए प्रभातफेरी निकाली गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद तथा जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत ने किया. प्रभातफेरी में व्यवसायियों को जीएसटी से जुड़ने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और लाभ की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर जिला प्रबंधक आशीष कुमार, जिला मर्चेंट मैनेजर वरुण कुमार ने जीएसटी का विस्तार से विश्लेषण किया.
प्रभातफेरी में मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा तथा इस्लामिया विद्यालय के अरुण कुमार राम ने भी लोगों को जीएसटी से जुड़ने तथा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. प्रभातफेरी में नेटवर्क मैनेजर जयंत कुमार, सोमनाथ दत्ता, ब्लॉक ई मैनेजर सुनीता, वाणिज्य कर विभाग के शैलेश कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >