सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर

बालूमाथ : थाना क्षेत्र से सटे टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पचड़ा गांव में सोमवार की शाम बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान कृष्णा कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार कृष्णा कुमार बाइक से अपने घर पचड़ा से टंडवा गया था. यहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी. इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी. ग्रामीणों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >