बाइक पर पेड़ गिरने से युवक घायल

थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर नामुदाग गांव के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे अचानक एक पेड़ गिर गया.

मनिका. थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर नामुदाग गांव के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे अचानक एक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक पेड़ की चपेट में आ गया. जिससे अमरेंद्र कुमार पिता नरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अमरेंद्र बकोरिया से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान यह दुर्घटना हुआ. ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां डॉ सत्येंद्र कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पलामू रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे कई सूखे पेड़ है. समय रहते इन पेड़ो को नहीं काटा गया, तो और दुर्घटना हो सकती है.

मारपीट में युवक घायल

बालूमाथ. बारियातू थाना क्षेत्र के बठेठ गांव में आयोजित जतरा-मेला के दौरान हुए विवाद में शुक्रवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पिंकु गंझू पिता डहजू गंझू (ग्राम फुलसु, बारियातू) बठेठ गांव में आयोजित जतरा-मेला देखने गया था. वहां किसी बात को लेकर जितेंद्र यादव नामक युवक के साथ उसका विवाद हो गया. इसमें बाद जितेंद्र यादव ने उस पर हमला बोल दिया. उसके साथ जमकर मारपीट की. इसमें पिंकु गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजन ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां डॉ अशोक कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >