पिता की डांट के बाद युवक ने जहर खाया

प्रखंड के शेरेगड़ा गांव में पिता की डांट से नाराज युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना रविवार देर शाम की है.

बालूमाथ. प्रखंड के शेरेगड़ा गांव में पिता की डांट से नाराज युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना रविवार देर शाम की है. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विकास कुमार (पिता खुशी राणा) को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांटा था. इससे नाराज विकास ने शाम में घर में रखा कीटनाशक पी लिया. इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजन तत्काल उसे बालूमाथ सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

बाइक से गिरकर महिला घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ. बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव के समीप रविवार देर शाम बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसकी पहचान बालूमाथ निवासी रौशनी देवी (पति मुकेश कुमार) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ बाइक से चंदवा से बालूमाथ स्थित अपने घर जा रही थी. इसी दौरान चितरपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >