युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चंदवा़ शहर से सटे धोबी टोला मोहल्ला निवासी दीपक बैठा (30 वर्ष) पिता बिहारी बैठा ने रविवार दोपहर बाद अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार रविवार को उसके घर पर घरेलू विवाद हुआ था. इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर अपने घर पर ही गमछे की मदद से फांसी लगा ली. मामले की जानकारी के बाद परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गये. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज मामले की जांच में जुटी है. बताते चलें कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सरकारी शौचालय की दीवार गिरने से बच्चा गंभीर

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के सोपारम गांव में रविवार को सरकारी शौचालय की दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान सतीश उर्फ कारू गंझू पिता स्व त्रिवेणी गंझू (ग्राम सोपराम, बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सतीश रविवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान सरकारी विभाग से बने शौचालय की दीवार अचानक बच्चे पर गिर गयी. इसमें दबकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन तत्काल घायलावस्था में बच्चे को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. बच्चे की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >