गारू में बैक टू स्कूल अभियान पर कार्यशाला

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि सभागार में बैक टू स्कूल अभियान रूआर-2025 को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ.

गारू(लातेहार). उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि सभागार में बैक टू स्कूल अभियान रूआर-2025 को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ. बीडीओ अभय कुमार, सीओ दिनेश कुमार मिश्र व प्रमुख सीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बीडीओ ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 06 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण करना मुख्य उद्देश्य है. इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है. विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुन: वापस लाना एवं नियमित शिक्षण कार्य में उत्साहपूर्वक शामिल किया जाना है. इसके मद्देनजर एक अभियान स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अभियान 25 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा. बीआरपी विकास कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यकता है. एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे. छह से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो. मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, सरयू अपग्रेड उवि के प्रधानाध्यापक अनीश कुमार, सुरेश उरांव, देवनारायण यादव, विजय प्रसाद, शिक्षक रवींद्र सिंह, रवींद्र उरांव, पास्कल ब्रिजिया, बलराम ब्रिजिया, प्रसाद बैठा, पीयूष तेलरा, हरिमोहन नगेशिया व शिवकुमार सिंह समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >