अपराध नियंत्रण व उग्रवाद के खिलाफ टीम वर्क से करें काम : एसपी

अपराध नियंत्रण व उग्रवाद के खिलाफ टीम वर्क से करें काम : एसपी

लातेहार ़ लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, उग्रवाद नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. एसपी ने दो टूक शब्दों में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कांडों के त्वरित निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया.संगठित अपराध पर रणनीति से प्रहार : बैठक को संबोधित करते हुए एसपी कुमार गौरव ने कहा कि अपराध और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को ””””टीम वर्क”””” के रूप में कार्य करना होगा. उन्होंने संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाकर अभियान चलाने पर जोर दिया. पिछले माह घटित हत्या, लूट, दुष्कर्म और पोक्सो जैसे गंभीर मामलों में हुई गिरफ्तारियों और कांडों के उद्भेदन की प्रगति रिपोर्ट की भी बारीकी से समीक्षा की गयी. त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. उन्होंने ईद, सरहुल और रामनवमी पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी. बैठक में ये थे मौजूद : मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, शिवपूजन बहेलिया समेत सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, रणधीर सिंह (चंदवा), अमरेंद्र कुमार (बालूमाथ), प्रभात कुमार दास (मनिका), रंजन कुमार पासवान (बारियातू), कृष्ण पाल सिंह पवैया (हेरहंज), शशि कुमार (बारेसाढ़), अनुराग कुमार (बरवाडीह), मनोज कुमार (महुआडांड़) समेत जिले के सभी थानों के प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >