बालूमाथ़ प्रखंड के नगड़ा गांव में आयोजित होनेवाले सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु व महायज्ञ कमेटी के लोग मौजूद थे. यह महायज्ञ 26 मार्च तक चलेगा. ध्वजारोहण के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने गांव में ध्वजा के साथ शोभा यात्रा निकाली. पूरा वातावरण भक्तिमय बना था. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न गली-मोहल्ले का भ्रमण कर लोग पुन: महायज्ञ स्थल पर पहुंचे. यहां विधि विधान से पूजन कर ध्वजारोहण किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, बिहारी प्रसाद यादव, सचिव राजन यादव, दशरथ यादव, अभिषेक यादव, राजेश यादव, कृष्णा यादव, संतोष यादव, बिमल यादव, पिंटू यादव, अरविंद गंझू, अमृत यादव, बिगन यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल यादव, कृष्णा प्रसाद, प्रेमशंकर प्रसाद, जगदीश यादव, जगरनाथ यादव, बजरंगी यादव, प्रेम यादव, सुरेश यादव, राहुल यादव, राजेंद्र प्रसाद, राजेश साव, प्रवीण साव, शंकर साव, अशोक यादव, चांदील यादव, बंधु यादव, उमेश यादव, चुरामन साव, रामलाल यादव, रिंकू यादव, गोविंद साव, त्रिवेणी साव, महादेव यादव, रूपेश कुमार, सत्यपाल यादव, अजय यादव, जुगेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
